Catherish — एक छोटा-सा परिचय

Hello everyone, आशा करता हूं आप सब लोग अपने जीवन का आनंद ले रहे होंगे। आपको मेरे blog का नाम कुछ अजीब लग रहा होगा। लेकिन मेरे लिए ये किसी का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है। चलिए आपको CATHERISH का एक छोटा सा परिचय देता हूं।

CATHERISH नाम मुझे Catherine नाम की एक महिला ने दिया था। वह लंबे समय तक मेरी दोस्त रही। अफसोस, वह अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी दोस्ती और उसके साथ जुड़ी यादें आज भी कभी-कभी मन में आ जाती हैं। खैर, इस दुनिया में कोई भी हमेशा के लिए नहीं रहता।

क्या आपको पता है कि CATHERINE नाम ग्रीक नाम Aikaterine से जुड़ा माना जाता है, जिसे अक्सर pure यानी पवित्र या निर्मल अर्थ से जोड़ा जाता है?

CATHERISH नाम CATHERINE और HARISH को मिलाकर बनाया गया है। तो, यह है CATHERISH का एक छोटा-सा परिचय। CATHERINE की कहानी फिर कभी लिखूँगा। फिलहाल, उसके बारे में इतना ही बताना चाहता हूँ।

CATHERISH एक personal blog है। मैंने इसे आमदनी कमाने के लिए नहीं बनाया है। मेरी जो भी यादें, विचार और अनुभव हैं, उन्हें मैं इस ब्लॉग पर लिखना चाहता हूँ।

मेरी बातों से हर कोई सहमत हो, यह जरूरी नहीं है। हो सकता है कि मेरे विचार कुछ लोगों को पसंद आएँ और कुछ लोगों को नहीं। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहाँ अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए हूँ, किसी को खुश करने या सबकी सहमति पाने के लिए नहीं।

अगर आपको मेरी बातें पढ़ना अच्छा लगे, तो आपका स्वागत है। और अगर पसंद न आएँ, तो इन्हें पढ़ना आपके लिए जरूरी भी नहीं है।

फिलहाल, CATHERISH का परिचय इतना ही। बाकी बातें फिर कभी।

Leave a Comment